{"_id":"611284f48ebc3e6eb66a1e08","slug":"villagers-of-shersi-and-maikhanda-took-out-procession-rudrapryag-news-drn387085341","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने किसान सभा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। उन्होंने शासन, प्रशासन व एनएच पर दोषी अधिकारियों व ठेकेदार को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रभावितों को मुआवजा व क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग की।
पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों का कहना था कि आंदोलन को डेढ़ माह हो गया है लेकिन एनएच व प्रशासन मौने साधे हुए हैं। एक माह पूर्व खानापूर्ति के तौर पर एसडीएम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण तो किया लेकिन दोषियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गई है। मानकों के इतर पहाड़ियों का कटान कर नए डेंजर जोन पैदा किए गए हैं, जो बड़ी जनहानि का कारण बन सकते हैं। छह माह पूर्व गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच कार्यदायी संस्था की ओर से मनमाने तरीके से सड़क चौड़ीकरण किया गया जिसमें ग्रामीणों की परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मामले में शामिल अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलनरत रहने की बात भी कही। इस मौके पर बीरेंद्र लाल, प्रेमलाल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।