फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers of Kedarghati area put their problems before the Agriculture Minister.

Rudraprayag News: केदारघाटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने कृषि मंत्री के सम्मुख रखी अपनी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kedarghati area put their problems before the Agriculture Minister.

विज्ञापन
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में विकासखंड ऊखीमठ के ल्वारा गांव व गुप्तकाशी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता ने कैबिनेट मंत्री को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।




राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वारा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लमगौंडी गांव में खुली बिजली की तारों को एबी केबिल में विस्थापित करने, राजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा में राजनीतिक विज्ञान का पद सृजित करने, भैरव नाम तोक में सुरक्षा दीवार निर्माण करने, पॉल्ट्री फॉर्म और सिंचाई टैंक निर्माण करने तथा क्षेत्र में रंदा गेज मशीन लगाने समेत अन्य समस्याओं हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया गया। शिविर में दर्ज 26 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में आयोजित शिविर में प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने विद्यालय हेतु दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण और विद्यालय सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग की। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन




खुली बिजली की तारों को एबी केबिल में विस्थापित करने की मांग

राजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा में राजनीतिक विज्ञान का पद सृजित करने सहित विद्यालय की अन्य समस्याओं



तोक में सुरक्षा दीवार निर्माण, सुधारीकरण करने सहित पॉल्ट्री फॉर्म और सिंचाई टैंक निर्माण करने कुंड-सिंगोली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग निर्माण

रंदा गेज मशीन लगाने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed