फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers announced a demonstration with Dhol-Daaun

ग्रामीणों ने किया ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन का एलान

Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers announced a demonstration with Dhol-Daaun
अस्पताल की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना नौंवे दिन भी रहा। मौके पर आंदोलन की भावी रणनीति पर चर्चा करते हुए जल्द सोनप्रयाग सहित केदारघाटी के अन्य स्थानों पर ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंदिर के समीप कालीकमली धर्मशाला में आंदोलनरत ग्रामीणों का कहना था कि 15 जुलाई से वे धरना दे रहे हैं। अब तक किसी भी सक्षम अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। ऐसे में समझा जा सकता है कि सरकारी तंत्र आमजन के प्रति कितना गंभीर है। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल का कहना है कि राज्य निर्माण के 21 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा न मिलना, आदिकाल में जीवन यापन जैसा है। मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 दिन में सत्ताधारी नेताओं ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया तो मांग के समर्थन में ढोल-दमाऊं व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सोनप्रयाग समेत केदारघाटी के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर वंदना देवी, पूजा देवी, चंपा देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, बबीता देवी, सुभागा देवी, रेखा देवी, शांता देवी, बीरा देवी, मुन्नी देवी, देवेश्वरी देवी, केशरी प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed