फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers adamant on demanding compensation in rudraprayag

मुआवजा देने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Thu, 07 Jan 2021 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on demanding compensation in rudraprayag
मयकोटी-तिलवाड़ा मोटरमार्ग निर्माण के दो वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमित प्रदाली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई से मुलाकात की। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मयकोटी-तिलवाड़ा 15 मोटरमार्ग का निर्माण किया गया। बताया कि मोटरमार्ग निर्माण से ग्रामीणों के सिंचित व असिंचित खेतों को तबाह किया गया और दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया गया। प्रधान अमित प्रदाली ने कहा कि क्षेत्र के तीस से अधिक काश्तकारों को सड़क कटिंग का मुआवजा दिया जाना है और यदि जल्द ही मुआवजा नहीं दिया गया तो क्षेत्री जनता के साथ विभाग के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केएस सजवाण ने कहा कि 15 जनवरी तक ग्रामीणों के मुआवजे की कार्यवाई शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed