फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers adamant on being agitated till demand supply

मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने पर अडिग ग्रामीण

Tue, 27 Jul 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on being agitated till demand supply
केदारघाटी में त्रियुगीनारायण में अस्पताल की मांग और शेरसी व मैखंडा में ऑलवेदर रोड परियोजना में गौरीकुंड हाईवे पर घटिया कार्य की जांच को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण में आंदोलन के 12वें दिन ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक अस्पताल को लेकर शासन से शासनादेश जारी नहीं होता, वे अनशन पर डटे रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार व उनके पदाधिकारियों समेत प्रशासन पर आंदोलन व ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, अनीता राणा, करिश्मा देवी, भगवती प्रसाद, रजनीश गैरोला मौजूद थे। उधर, शेरसी व मैखंडा में ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया कार्य को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 27वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, प्रेमलाल अग्रवाल, विक्रमलाल, बीरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed