फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Village leader also uncontested in Goundar

जनपद के आखिरी गांव गौंडार में भी निर्विरोध ग्राम प्रधान

Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Village leader also uncontested in Goundar
जनपद के आखिरी ग्राम पंचायत गौंडार में ग्रामीणों ने विकास के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लेकर निर्विरोध ग्राम प्रधान का निर्णय लिया है। वीर सिंह पंवार को ग्रामीणों ने एक सुर में अपना प्रधान चुना है। जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। उधर, दूरस्थ ग्राम पंचायत तोषी, स्यासू, चिलौंड में भी ग्रामीणों ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है।
विज्ञापन

सड़क, स्वास्थ्य, संचार, बैंक, माध्यमिक शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित गांवों के लोगों ने अब एकजुटता के साथ अपना हक मांगने का संकल्प लिया है। इसी के तहत इन गांवों में इस बार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जा रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने खुली बैठक कर वीर सिंह पंवार को निर्विरोध प्रधान चुना है। मंगलवार को उनके द्वारा नामांकन भी किया गया। गांव के वयोवृद्ध कार्तिक सिंह, इंद्र सिंह, दरवान सिंह, विनोद सिंह, प्यारी देवी, नंदा देवी आदि का कहना है कि हम स्वयं एकजुटक होकर विकास के लिए संघर्ष करेंगे। इधर, ग्राम पंचायत तोषी में भी निर्विरोध प्रधान चुना गया है। तोषी के ग्रामीण आज भी अपने घरों तक पहुंचने के लिए सात किमी पैदल नाप रहे हैं। इसके अलावा केदारनाथ विस क्षेत्र में ग्राम पंचायत कालीमठ, चिलौंड, स्यांसू जैसे दूरस्थ ग्राम पंचायतों में भी निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत देवर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुना है। यहां सेमी-भैंसारी तल्ली और पेलिंग गांव में भी बिना चुनाव के ग्राम प्रधान का चयन किया गया है। इधर, रुद्रप्रयाग विस में ग्राम पंचायत सन, बीरों, घंडियाल्का, ग्वाड़-थापली, बधाणी, बच्चवाड़, घरड़ा, मखेत आदि ग्राम पंचायतों में गांव के सौहार्द को बनाए रखने और विकास के लिए निर्विरोध प्रधान का निर्णय लिया है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधानों की घोषणा 28 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed