फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Village head appealed to stop mining

खनन रोकने के लिए ग्राम प्रधान ने लगाई गुहार

Fri, 04 Jun 2021 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Village head appealed to stop mining
तुंगनाथ घाटी के वन पंचायत मक्कू व उषाड़ा की सीमा पर कुछ समय से अतिक्रमण कर खनन किया जा रहा है। चोरी छिपे किए जा रहे कार्य से बुग्यालों के साथ पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले में जांच की मांग की है। ग्राम पंचायत मक्कू के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि मक्कू व उषाड़ा वन पंचायत की सीमा का विवाद लंबे समय से बना हुआ है। चोरी छिपे यहां अतिक्रमण कर खनन किया जा रहा है। प्रशासन के पास इन सभी बाहरी लोगों की सूची मौजूद है। बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि अवैध अतिक्रमण व खनन के बारे में उप एसडीएम को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों वन पंचायतों के सीमा विवाद को लेकर भी संबंधित विभाग व राजस्व विभाग को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed