फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicles will run on Mayali-Ghansali route from the first week of August

अगस्त पहले सप्ताह से दौड़ेंगे मयाली-चिरबटिया-घनसाली मार्ग पर वाहन

Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Mayali-Ghansali route from the first week of August
जिले को टिहरी क्षेत्र से जोड़ने वाला मयाली-चिरबटिया-घनसाली राज्य मोटर मार्ग पर अगस्त माह के पहले सप्ताह से आवाजाही शुरू हो जाएगी। भूस्खलन प्रभावित बुरांशकांठा में मार्ग पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यहां बीते छह जुलाई से मार्ग बंद पड़ा है जिस कारण लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड लोनिवि की ओर से मोटर मार्ग के प्रभावित क्षेत्र बुरांशकांठा में 21 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। बैली ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है साथ ही यहां सुरक्षा दीवार का कार्य भी जोरों पर है। मौसम ने साथ दिया तो अगस्त पहले सप्ताह से राज्य मार्ग पर यातायात सुचारु हो जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता अजय थपलियाल ने बताया कि मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग पर बुरांशकांठा में पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन से यहां मोटर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। स्टील गार्डर पुल को हटाकर उसके स्थान पर 21 मीटर का बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। अगले दो दिन में पुल से संबंधित सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आए दिन हो रही बारिश के कारण कार्य में दिक्कतें हो रही हैं। बता दें कि बीते 6 जुलाई को भारी बारिश के कारण मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग बुरांशकांठा में भारी भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed