फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   VDO guilty to rigging drinking water scheme

पेयजल योजना धांधली में वीडीओ दोषी

Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
VDO guilty to rigging drinking water scheme
छात्रवृत्ति घोटाला

ग्राम पंचायत मरोड़ा की अनुसूचित जाति बस्ती मवाण-सौड़ एकल पेयजल योजना में हुई धांधली की जांच में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी पाया गया है। विभागीय स्तर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन जिला विकास अधिकारी प्रभारी /परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। जांच में बताया गया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी ने योजना की सामग्री बेच दी थी और सामग्री की खरीद पुन: स्तर से कर पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन जिस तरह से तत्कालीन अधिकारी द्वारा गलत तरीके से एक ही योजना के लिए दो मदों में धनराशि स्वीकृत कराने के साथ अवमुक्त कराई और सामग्री को बेचा गया, वह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन


इधर, मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जल्द विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विकास विभाग अगस्त्यमुनि के अधिकारियों से भी जानकारी ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला-
वर्ष 2006-07 में ग्राम पंचायत मरोड़ा के मवाणा-सौड़ अनुसूचित जाति बस्ती के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर एकल पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। निर्माण के लिए जिला योजना और 12वें वित्त में तत्कालीन ग्राम अधिकारी की ओर से क्रमश: 90 व 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराकर अवमुक्त की गइ, लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने के बजाय खरीदे पाइप बेच दिए गए थे। इस मामले का खुलासा बीते वर्ष अक्तूबर में आरटीआई से मांगी गई सूचना से हुआ था। अमर उजाला ने 28 नवंबर 2016 को वीडीओ ने बेच दिए योजना के पाइप, शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed