फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vaccination information will have to be given for Vis election duty

विस चुनाव ड्यूटी के लिए देनी होगी वैक्सीनेशन की जानकारी

Fri, 17 Dec 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination information will have to be given for Vis election duty
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी वैक्सीनेशन की जानकारी देनी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र नेगी ने सभी विभागाध्यक्षों को कोविड-वैक्सीनेशन की जानकारी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विस चुनाव में ड्यूटी वाले अधिकारी/कर्मचारियों का वैक्सीनेशन पूरा होना जरूरी है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभागों से कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगा चुके अधिकारी/कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को मुहैया कराएं। कहा कि निर्वाचन कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारी, वाहन चालकों सहित कोविड-19 की रोकथाम व बचाव के लिए वैक्सीनेशन का ब्योरा जरूरी है। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों, कार्यालयों और शिक्षण-संस्थानों में कार्यरत केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्मिकों जिनका निर्वाचन कार्य के लिए डेटा तैयार होना है, उनकी जानकारी 20 दिसंबर तक कार्यालय को मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed