फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   utshv doli

सात को उत्सव डोली पहुंचेगी मक्कूमठ

Mon, 02 Nov 2015 09:41 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Mon, 02 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्नानुसार सुबह साढ़े दस बजे शीतकाल के छह माह के लिए बंद हो जाएंगे।

विभिन्न स्थानों में भक्तों को आशीर्वाद देेते हुए बाबा की उत्सव डोली सात नवंबर को शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।

तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में सबसे अधिक ऊंचाई (समुद्र तल से 12,070 फीट) पर स्थित है। शिव के इस धाम तक पहुंचना सबसे सुगम है। यहां मोटर मार्ग से मात्र तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा जा सकता है।

परंपरानुसार, विजयदशमी के पर्व पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि निकाली गई थी। इसके अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे शुभ लग्न में मंदिर के कपाट शीतकाल के छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद होंगे। इस दिन बाबा की डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए सात नवंबर को बाबा की डोली भक्तों के साथ शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कूमठ स्थित तुंगनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल तक पहुंचाने के लिए बीकेटीसी की टीम धाम में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed