{"_id":"65d0bf50918fe9ad52090288","slug":"upanal-employees-demonstrated-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1031-105099-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: उपनल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: उपनल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया अपेक्षा का आरोप
रुद्रप्रयाग। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले नौ सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ राज्य व केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
शनिवार को विकास भवन परिसर में आंदोलनरत उपनल कर्मियों का कहना था कि बीते 10 से 15 वर्षों से वे सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते उनका भविष्य अंधकारमय बना है। उन्होंने बाहर किए गए कर्मियों को पुन: बहाल करने, सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन एसएलपी को वापस लेने, 2021 में सैनिक कल्याण विभाग की तीन मंत्रियों की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट लागू करने, राज्य में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को उच्च शिक्षा की तरह कुशल श्रेणी में परिवर्तित करने सहित नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की। धरना देने वालों में देवेंद्र खत्री, सुरेंद्र सिंह पंवार, हिमांशु नौटियाल, राहुल नेगी, सुरेश सिंह, माणिक चंद्र, अमित भारद्धाज, नरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मी नेगी, मधु भट्ट, विपाशा भट्ट, लक्ष्मी रावत, लक्ष्मी रौथाण, लक्ष्मी रौतेला, सतेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे।