फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Unseasonal rains have led to the fall of the standing crop of wheat

बेमौसमी बारिश से गेहूं की खड़ी फसल गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains have led to the fall of the standing crop of wheat
बाजपुर में खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर/खटीमा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तराई में हुई बारिश से कई गांवों में गेहूं की खड़ी फसल गिर गई। रुद्रपुर शहर में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते रुद्रपुर में जगह-जगह जलभराव और बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण के चलते कीचड़ की समस्या रही। रुद्रपुर के अग्रसेन चौक, गल्ला मंडी, गांधी पार्क के पास वाहन पानी और कीचड़ के बीच गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश के चलते रुद्रपुर के कई गांवों गेहूं के खड़ी फसल गिर गई। रुद्रपुर के बगवाड़ा, फुलसुंगा, मलसी, गंगापुर रोड, रमेशपुर, सैंजनी, छतरपुर, फौजी मटकोटा, भगवानपुर, दानपुर आदि गांवों में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बिगवाड़ा निवासी किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बारिश के चलते उनकी करीब चार एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अधिक नुकसानदायक नहीं है लेकिन सब्जियों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि बारिश से गेहूं के खेतों में नमी बढ़ने से रोग लगने की आशंका है। शुक्रवार सुबह तक जिले में कुल 22.2 एमएम बारिश हुई। डॉ. सिंह ने कहा कि शनिवार को भी जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
इधर, खटीमा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। क्षेत्र में 20 मिमी बरसात दर्ज हुई जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि अगले 24 घंटों में भी बादल रहने की संभावना जताई है।
बारिश, हवा से गदरपुर और काशीपुर में गुल हुई बिजली
गदरपुर/काशीपुर। बारिश और हवाओं के चलने से मजराशीला पावर हाउस से आ रही विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इस वजह से क्षेत्र में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को पानी सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की तड़के तीन बजे अचानक हुई तेज बारिश से विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया।
इसके चलते आधा बाजार, सकैनिया, सरदारनगर, नंदपुर, शांतिनगर, महावीरनगर सहित कई गांवों में हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी। विभागीय कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आवास विकास के पास 11 हजार केवी लाइन में लगे दो इंसुलेटर फुंके देखे। इसके बाद कर्मियों ने इंसुलेटर बदलकर दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल की।
इधर, काशीपुर में बृहस्पतिवार देर रात से तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे 11 हजार केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण मानपुर, मुख्य बाजार, गिरीताल, सैनिक कॉलोनी, रामनगर रोड और दुर्गा कॉलोनी की बत्ती गुल हो गई। नीझड़ा, पशुपति विहार में फाल्ट पकड़ में आ सका। एसडीओ नगर जगपाल सिंह ने बताया कि इंसुलेटर को बदलकर दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान
बाजपुर। तेज हवा और बारिश के चलते गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार देर रात से लगातार तेज हवा के साथ हो रही बारिश से खेतों में गेेहूं की फसल बिछ गई है। साथ ही निचली जमीनों में जलभराव हो गया है। जिससे फसलें चौपट होने के कगार पर है। किसान हरदेव सिंह संधू ने बताया कि बारिश से गेहूं, मटर सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार की ओर से किसानों को फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए।
जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं लोग
खटीमा। गड्ढों में तब्दील पीलीभीत रोड, झनकट, बिरिया मझोला, खटीमा-छिनकी मार्गों पर चलने वाले जान जोखिम में डालकर आने जाने को मजबूर रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहे से 18 किमी दूर यूपी सीमा तक पीलीभीत रोड जर्जर हाल में है। जनता की शिकायतों को अनदेखा कर लोक निर्माण विभाग जीर्णोद्धार कार्य में टाल मटोल कर रहा है।
नगर के कंजाबाग तिराहे से कंजाबाग, बिगराबाग, उमरूकला, कुटरा, चटिया बंजी, बगियाघाट से छनिकी तथा झनकट से बिरिया मझोला मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील है। इधर बृहस्पतिवार रात से हुई बारिश से मार्ग के गड्ढे पानी से भर चुके हैं। टनकपुर रोड पर रोडवेज स्टेशन के पास पानी भरा है।

लोनिवि के साथ ही शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता केसी भट्ट ने मार्गों के गड्ढों में पानी भरने एवं आम जनता को हो रही परेशानी के सवाल पर कहा कि मौसम ठीक होने के बाद मार्गों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो सकेगा।

रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर जलभराव से गुजरते वाहन।

रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर जलभराव से गुजरते वाहन।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के बगवाड़ा गांव में बारिश से गिरी गेहूं की फसल।

रुद्रपुर के बगवाड़ा गांव में बारिश से गिरी गेहूं की फसल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed