फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Under-25 cricket team selection, Abhishek becomes captain

अंडर-25 क्रिकेट टीम का चयन, अभिषेक बने कप्तान

Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Under-25 cricket team selection, Abhishek becomes captain
अंतर्जनपदीय क्रिकेट लीग के लिए रुद्रप्रयाग जिले की अंडर-25 पुरुष वर्ग की टीम घोषित कर दी गई है। टीम में पांच बल्लेबाज, पांच मध्यम तेज गेंदबाज, दो विकेटकीपर, दो ऑलराउंडर और एक स्पिन गेंदबाज को जगह दी गई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरूण तिवारी ने टीम की घोषणा की। 3 अक्तूबर से देहरादून में शुरू होने वाली अंतर्जनपदीय लीग में रुद्रप्रयाग को पूल-बी में रखा गया है। इसमें देहरादून-बी, पौड़ी व चमोली की टीम भी शामिल हैं। टीम पहला मैच 6 अक्तूबर को देहरादून-बी से खेलेगी। जिले की टीम में अभिषेक रतूड़ी (कप्तान), आयुष देवरानी (उपकप्तान), अमन भट्ट, पंकज राणा, प्रियांशु रावत, शैलेंद्र रौथाण, प्रतीक पंवार, हर्षित बिष्ट, नितिन वशिष्ठ, अंकित रौथाण, संजय बिष्ट, अभिषेक सिंह, प्रीतम बर्त्वाल, गिरीश बिष्ट, दीपराज चौहान शामिल हैं। वहीं, राहुल गुनसोला, प्रियांशु पंवार, अभिषेक भट्ट, सागर कांत सेमवाल और शुभम मुंडा को स्टैंड बाई में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed