फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uncontrollable dumper trampled the laboure

बेकाबू डंपर ने मजदूर को रौंदा

Mon, 28 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/रायवाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो/रायवाला/ऋषिकेश। Updated Mon, 28 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper trampled the laboure
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 11 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार डंपर देहरादून से नेपाली फार्म की तरह आ रहा था। छिद्दरवाला के पास हाइवे पर पैदल जा रहे साहबनगर निवासी मजदूर राकेश चंद्र (41) पुत्र लाल बहादुर डंपर की चपेट मेें आ गया। हादसे में मजदूर राकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राकेश चंद्र मूलरूप से नेपाल का निवासी है। वह 15 साल से साहबनगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। राकेश चंद्र के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed