फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Unbreakable spirit of patriotism among the people of Uttarakhand: Chowdhary

उत्तराखंड के लोगों में देशभक्ति का अटूट जज्बा : चौधरी

Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Unbreakable spirit of patriotism among the people of Uttarakhand: Chowdhary
शहीद सम्मान यात्रा के तहत देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 13 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीदों के घरों से लाई गई मिट्टी को कलशों में रखा गया। इस मौके पर शहीदों के आश्रितों व परिजनों को विधायक भरत सिंह चौधरी ने ताम्रपत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के हर गांव के लोगों में देश सेवा का जज्बा है। हमारी सेनाओं में हर पांचवां जवान उत्तराखंड का वासी है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। देश के सर्वोच्च सैन्य पद सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर उत्तराखंड मूल के व्यक्ति आसीन हैं। जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों के हितों में काम कर रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि शहीदों का सम्मान व राज्य में सैन्य धाम की स्थापना वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम का प्रतिफल है। कार्यक्रम में लोक गायक विक्रम कप्रवाण ने देशभक्ति गीत गाया। इस अवसर पर एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम परमानंद राम, सैनिक कल्याण आकिारी मेजर (सेवानिवृत्त) कर्ण सिंह रावत, बीडीओ रोशल लाल, भूपेंद्र भंडारी, महावीर सिंह नेगी, कलम सिंह राणा, प्रभुदयाल भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed