फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ultrasound facility started in Madhav Hospital

Rudraprayag News: माधव चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

Sat, 30 May 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 30 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility started in Madhav Hospital
गुप्तकाशी। नारायणकोटि स्थित माधव चिकित्सालय में शनिवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर संचालित चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद से विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष व यथार्थ ग्रुप के संचालक डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि संस्था उत्तराखंड में 12 चिकित्सालय संचालित कर रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामप्रकाश ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और समय पर जांच हो सकेगी। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर डा. धारा, डा. हमीदी, डा. पिनाक, सुमन जमलोकी, राय सिंह राणा, किरण शुक्ला, सुभाष रावत, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, गणेश तिवारी, विपिन सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed