फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukrand stopped work in Sumerpur

उक्रांद ने सुमेरपुर में काम बंद कराया

Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ukrand stopped work in Sumerpur
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल ने ग्रामीणों के साथ सुमेरपुर में कार्यदायी कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि 15 दिन में मांगपूर्ति नहीं होने पर युवाओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल व मीडिया प्रवक्ता मोहित डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ सुमेरपुर रेलवे परियोजना कार्यालय पहुंचे। उन्होंने युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर धरना देते हुए नारेबाजी की। साथ ही कार्यालय में तालाबंदी करते हुए एसडीएम व रेलवे के अधिकारियों को बेरोजगारों की सूची सौंपी। जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि वे स्थानीय युवाओं के हितों के लिए उनके साथ खड़े हैं। प्रदर्शन व तालाबंदी में भगत चौहान, दिनेश बत्र्वाल, सुरेश रावत, गोपाल बत्र्वाल, कमल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अनदीप नेगी, अरविंद सेमवाल, सुभाष नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed