फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukrand called for public relations in villages

उक्रांद ने किया गांवों में जनसंपर्क का आह्वान

Fri, 08 Oct 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ukrand called for public relations in villages
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए भावी योजना पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करते हुए गांवों का भ्रमण कर जन-जन से संपर्क पर जोर दिया। बैठक में ऐरी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को हाशिए पर धकेल दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल का मुख्य एजेंडा प्रदेश में मूल निवास लागू करना, गैरसैंण को राज्य की राजधानी बनाना, राज्य में किसी भी परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में 80 फीसदी स्थानीय को रोजगार देना है। बैठक के उपरांत उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष पार्टी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी रहे स्व. अवतार सिंह राणा व स्व. नरेंद्र सिंह नेगी के गांव पहुंचकर परिजनों से भेंट की। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी किशन मेहता, सचिव गजपाल रावत व पृथ्वीपाल रावत, प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed