फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukhimath-Ransi motor road was in bad shape due to rain

ऊखीमठ-उनियाणा-राउलेंक-रांसी मोटर मार्ग बरसात से बदहाल

Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Ukhimath-Ransi motor road was in bad shape due to rain
मद्महेश्वर घाटी के गांवों को जोड़ने वाला ऊखीमठ-उनियाणा-राउलेंक-रांसी मोटर मार्ग खस्ताहाल हो रखा है। कई स्थानों पर बरसाती पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बना है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन से सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि बीते वर्ष पीएमजीएसवाई व प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान स्वयं स्वीकार किया था कि मार्ग की स्थिति दयनीय बनी है। गुप्तकाशी-कालीमठ मोटर मार्ग भी आपदा के बाद से खस्ताहाल हो चुका है। साथ ही गौंडार, ब्यूंखी व चिलौंड गांव के लिए स्वीकृत मोटर मार्गों का भी वर्षों बाद निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed