फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukd will make capital, land law an issue

गैरसैंण राजधानी, भू-कानून, स्थायी निवास को मुद्दा बनाएगी उक्रांद

Mon, 03 Jan 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Ukd will make capital, land law an issue
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांतिदल गैरसैंण में राजधानी, भू-कानून, स्थायी निवास सहित 16 बिंदुओं को लेकर विधानसभा चुनाव में जनसंपर्क करेगी। पार्टी ने भाजपा व कांग्रेस पर पहाड़ के हितों को हाशिए पर रखकर वोट बैंक की राजनीति का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने यहां जारी बयान में कहा है कि राज्य गठन की मूल अवधारणा पूरी नहीं हो पाई है। आज भी प्रदेश को जहां स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। वहीं, जनता बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, संचार व बैंक सेवा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन के लिए बाध्य है। भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है। कहा कि चुनाव में उक्रांद राज्य में मूल निवास, मूल निवासियों को सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं में 80 फीसदी रोजगार, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान, ग्राम प्रहरी, आशा कार्यकर्ता, भोजनमाता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक, होमगार्ड, पीआरडी कर्मियों को उचित न्यूनतम वेतन, उपनल/संविदा कर्मियों का समायोजन, बीकेटीसी में पूर्व की भांति तीर्थपुरोहितों के हक-हकूकों को सुरक्षित करने, हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू-कानून लागे करने सहित 16 मांगों को लेकर जनसंपर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed