फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two people died after being hit by an uncontrollable vehicle

बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Sun, 04 Jul 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two people died after being hit by an uncontrollable vehicle
पर्यटक स्थल चोपता से ऊखीमठ की तरफ आ रहे बेकाबू वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे आई-20 कार (यूके 07डीबी-5837) चोपता से अगस्त्यमुनि लौट रही थी। कार में चालक नवल रावत पुत्र स्व. राम सिंह रावत निवासी अगस्त्यमुनि समेत चार लोग मौजूद थे। सिरसोली गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी मुंडेर पर जा टकराई। इससे वहां बैठे रणवीर सिंह (42) पुत्र नारायण सिंह और मदन सिंह (40) पुत्र गबर सिंह, निवासी करोखी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को निजी वाहन से पीएचसी ऊखीमठ लाने लगे लेकिन गंभीर चोट के कारण दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद ऊखीमठ थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कार को सीज करते हुए चालक समेत उसके साथ के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ परिजनों की मौजदूगी में शवों का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वाहन मुंडेर से टकराया है, वहां पर सड़क बहुत चौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed