फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two helicopters make emergency landing due to bad weather

Rudraprayag News: खराब मौसम के कारण दो हेलिकॉप्टरों की हुई आकस्मिक लैंडिंग

Mon, 11 May 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 11 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two helicopters make emergency landing due to bad weather
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। केदारनाथ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने और घना कोहरा छाने एवं धुंध के कारण सोमवार को दो हेलिकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलिपैड पर आकस्मिक उतारना पड़ा।

जानकारी के अनुसार हिमालयन हेली सेवा का एक हेलिकॉप्टर श्री बदरीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरे हेलिकॉप्टर ने सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान भरी थी। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के कारण दोनों पायलटों ने यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदार घाटी में मौसम खराब होने के कारण दोनों हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलिकॉप्टरों ने अगस्त्यमुनि हेलिपैड से उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed