{"_id":"5e56c12e8ebc3ef399701adf","slug":"two-director-apointed-rudrapur-news-hld3752405114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डीन और दो निदेशकों की ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डीन और दो निदेशकों की ताजपोशी
विज्ञापन
पंतनगर में स्थानांतरण को लेकर विधायक राजेश शुक्ला से मिलते लेखासंवर्ग के कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार सात कॉलेजों को डीन और दो निदेशक मिल ही गए। बुधवार को प्रबंध परिषद की हंगामेदार बैठक में इनका चयन किया गया।
चयनित प्राध्यापकों में डीन एग्रीकल्चर के लिए डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप, डीन वेटरनरी में डॉ. एनएस जादौन, डीन सीबीएसएच में डॉ. संदीप अरोरा, डीन होमसाइंस में डॉ. अल्का गोयल, डीन फिशरीज में डा. आरएस चौहान, डीन टेक्नोलॉजी में डॉ. अलकनंदा अशोक तथा डीन पीजी में डॉ. केवी रावरेकर का चयन किया गया, जबकि निदेशक शोध डॉ. एएस नैन और निदेशक प्रसार शिक्षा डा. अनिल कुमार शर्मा बनाए गए हैं।
मुख्य कार्मिक अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया इन सभी की नियुक्तियां पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक की गई है। विवि ने सात कॉलेजों समेत दो डायरेक्टर के पदों को दो माह पूर्व विज्ञापित किया था। साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों की घोषणा बुधवार को आयोजित प्रबंध परिषद की 239वीं बैठक में लिफाफे खोले जाने के बाद कुलपति डा. तेज प्रताप ने की। वहां पर सचिव बीपी कांडपाल, विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, सुधीर चढ्ढा, डॉ. एनएन मुखोपाध्याय, विनीता बिष्ट थे।
विज्ञापन
लेखा संवर्ग की यथास्थिति बनी रहेगी
पंतनगर। लेखा संवर्ग के अधिष्ठान को नियंत्रक कार्यालय से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव प्रबंध परिषद की 26 फरवरी को होने वाली बैठक में लाया जा रहा था। लेखा सवंर्ग के कर्मियों ने इसका विरोध किया था।
कर्मियों ने बुधवार को प्रबंध परिषद सदस्य और विधायक राजेश शुक्ला और खटीमा विधायक पुष्कर धामी से मिलकर लेखा संवर्ग को अन्यत्र स्थानांतरित न करने की गुहार लगाई। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों विधायकों ने बताया कि लेखा संवर्ग के अधिष्ठान की यथास्थिति बनी रहेगी। इस पर लेखा कर्मियों ने कुलपति और प्रबंध परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहां पर लेखा फोरम के अध्यक्ष त्रिलोकी शंकर मिश्रा, महामंत्री रंजन जोशी, जितेंद्र सिंह, ओएन गुप्ता, घनश्याम सिंह रजवार, शंकर सिंह नगरकोटी, शैलेंद्र मिश्रा और राजीव गुप्ता आदि थे।

पंतनगर में प्रबंध परिषद की बैठक में शामिल सदस्य।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. केवी रावरेकर।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. अलकनंदा अशोक।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. आरएस चौहान।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. अल्का गोयल।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. संदीप अरोरा।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. एनएस जादौन।- फोटो : RUDRAPUR

डॉ. शिवेंद कश्यप।- फोटो : RUDRAPUR