फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two and a half km road not built in seven years

सात साल में नहीं बनी ढाई किमी सड़क

Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Two and a half km road not built in seven years
बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू, नौना व दानकोट गांव के लिए एक दशक पूर्व स्वीकृत ढाई किमी मोटर मार्ग का निर्माण सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग पर नौखू के समीप भूस्खलन से खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग को भी नुकसान हो रहा है। यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 2010-11 में ग्राम पंचायत गहड़ के राजस्व ग्राम नौखू व ग्राम पंचायत नौना-दानकोट को यातायात से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग ने वर्ष 2014 में जीआईसी पित्रधार के समीप से मार्ग का निर्माण शुरू किया। लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बाद भी ढाई किमी मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक निर्मित करीब दो किमी मार्ग भी देखरेख के अभाव में जहां खस्ताहाल हो गया है। वहीं, नौखू के समीप निर्माणाधीन मार्ग पर भूस्खलन जोन बन गया है। इससे ठीक नीचे से गुजर रहे खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मार्ग तक मलबा पहुंच रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरवीर सिंह कंडारी का कहना है कि लोनिवि को इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि विभाग को दो किमी मार्ग की स्वीकृति मिली थी, जिसका कार्य पूरा हो चुका है। दानकोट तक 800 मीटर सड़क के निर्माण की मंजूरी और चाहिए। इस संबंध में विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मार्ग पर गिर रहे मलबे को देखते हुए ठेकेदार को सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed