फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tungnath-Chopta: Two quintals of waste removed from a three-km trekking route

तुंगनाथ-चोपता : तीन किमी पैदल मार्ग से दो क्विंटल कूड़ा हटाया

Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tungnath-Chopta: Two quintals of waste removed from a three-km trekking route

विज्ञापन
ऊखीमठ। तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी कालसी की 75 महिला वन आरक्षियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिला वन आरक्षियों ने तुंगनाथ से चोपता तक तीन किलोमीटर पैदल मार्ग की सफाई कर करीब दो क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया। साथ ही पर्यटकों और यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।रामपुर मंडी के अनुदेशक आनंद सिंह रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान महिला वन आरक्षियों ने पैदल मार्ग पर बिखरे कूड़े को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की कि वे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और प्लास्टिक सहित अन्य कचरा खुले में न फेंकें।वन क्षेत्राधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के दौरान एकत्रित किए गए कूड़े को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। इस तरह के अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed