{"_id":"6adba12eef10cefaa00ada7b","slug":"rams-exile-and-kevats-dialogue-were-staged-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1097453-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: राम वनवास और केवट संवाद का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: राम वनवास और केवट संवाद का किया मंचन
Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जखाेली/ तिलवाड़ा। श्री शाणेश्वर कन्या जूनियर हाईस्कूल तिलवाड़ा सौड़ में आयोजित महिला रामलीला के दूसरे दिन मां नन्दा महिला रामलीला मंडल योग समिति की महिला पात्रों ने भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास और राम-केवट संवाद का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने रामलीला को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, कलावती सकलानी, संगीता गौड़, लक्ष्मी शाह, पुष्पा रावत सहित अन्य दर्शक मौजूद रहे। संवाद