फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tungnath Festival will be held on the arrival of third Kedar

तृतीय केदार के आगमन पर होगा तुंगनाथ महोत्सव

Tue, 26 Oct 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Tungnath Festival will be held on the arrival of third Kedar
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर आगमन पर मक्कूमठ में 1 नवंबर को तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा सभी तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। कई वर्षों के बाद दोबारा आयोजित हो रहे महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। तृतीय केदार के कपाट 30 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि वर्षाें बाद बाबा तुंगनाथ की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ के लिए बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने भी सीएम को निमंत्रण पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि तृतीय केदार के कपाट 30 अक्तूबर को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसी दिन आराध्य की डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता, अगले दिन भनकुंड और 1 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विराजमान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed