फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tulsidham temple aims to advance religion: Rajendra

धर्म को आगे बढ़ाना तुलसीधाम मंदिर का लक्ष्य: राजेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tulsidham temple aims to advance religion: Rajendra
लालपुर/किच्छा। मलसा गिरधरपुर में आयोजित 66 वां तुलसी महायज्ञ धूमधाम से संपन्न हो गया। संतों ने लोगों से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तुलसीधाम मंदिर के गद्दी आसीन स्वामी राजेंद्र महाराज ने कहा कि धर्म को आगे बढ़ाना और युवाओं को धर्म से जोड़ना मंदिर का लक्ष्य है।
विज्ञापन

रविवार को मन्दिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तुलसीधाम आज प्रदेश में अपना स्थान बना चुका है इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी मंदिर को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में आए स्वामी निष्ठानंद, स्वामी गायत्री महाराज, माता हंतेश्वरी देवी, बाबा भरतदास, पंडित भैरव नाथ, वृंदावन वाले नारायण और बाबा संता सिंह ने जीवन में धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बाहर से आये कलाकारों ने नमो नमो हे शंकरा, तेरा ही नाम सुनकर आया हूं... आदि गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहां पर किच्छा मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, वीरेंद्र सिंह सामंती, पुष्कर राज जैन, हरीश पनेरू, संजीव सिंह, हिमांशु गाबा, कमलजीत सिंह, राज कुमार खनीजो, हरीचंद छाबड़ा, प्रवीन अरोरा, डॉ. हरभगवान रहेजा, डॉ. रामेश्वर दयाल, अमित अरोरा, सुरेन्द्र नरूला, हरीश बांगा, वेद प्रकाश खुराना, सुरेन्द्र चावला, राज कुमार बांगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बेहड़ भी थिरके
लालपुर। तुलसीधाम मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित अनेक लोग भक्ति गीतों में जमकर थिरके। वह रविवार को पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed