फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trolley school could not spoil the child

ट्राली खराब होने से स्कूल नहीं पहुंच सके बच्चे

Sat, 01 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sat, 01 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली खराब होने के कारण अगस्त्यमुनि ब्लाक के चंद्रापुरी, नैली, कुंड, अरखुंड, कौशलपुर, डालसिंगी, क्यार्क, बरसूड़ी, नैली, पौंडार, पाली, रयांसू, बीरों, देवल, संगूर, भटवाड़ी, सुनार आदि गांवों के प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र शनिवार को स्कूल नहीं पहुंच पाए। अन्य ग्रामीणों व नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त फेर लगाकर रयांसू के रास्ते चंद्रापुरी व अगस्त्यमुनि पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


आपदा के बाद से ग्रामीणों की मुश्किलों को कम करने के उद्देश्य से लगाई गई ट्राली परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन खराब होती ट्राली से अब तक कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद शासन-प्रशासन और विभाग के कान में जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे से खराब हुई ट्राली को लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन द्वारा ठीक नहीं किए जाने के कारण शनिवार को गांवों के दौ सौ से अधिक बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। ये बच्चे काफी देर तक ट्राली ठीक होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को फोन भी किया गया, लेकिन अधिकांश के मोबाइल ऑफ थे। ऐसे में इन बच्चों को मजबूरी में अपने घरों को वापस लौटना पड़ा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं के 40 से अधिक छात्र अतिरिक्त रास्तों से स्कूल पहुंचे।


ग्राम प्रधान सुलोचना देवी, ममता देवी, सुरेंद्र सिंह पंवार, दीपक पंवार, बीएम भट्ट, विश्वनाथ सिंह आदि का कहना था कि ट्राली से लगातार हो रहे हादसों के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने एक सप्ताह में नई ट्राली लगाने और 15 अक्तूबर तक कच्चा पैदल पुल निर्माण की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शाम चार बजे बताया गया कि ट्राली को ठीक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed