फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Treasury personnel on strike, the alternative system

कोषागार कर्मी हड़ताल पर, की गई वैकल्पिक व्यवस्था

Wed, 23 Dec 2015 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूराो रुद्रप्रयाग Updated Wed, 23 Dec 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को जिला कोषागार कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष भरत सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बीएस फरस्वाण, चंद्र मोहन, मनोज मलेठा, विक्रम प्रसाद जोशी, चंद्र मोहन सिंह, सुबोध प्रकाश, पूजा रतूड़ी, इंद्रजीत सिंह, एचपी बहुगुणा, पीसी नौटियाल, टीआर सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, हड़ताल को देखते हुए, शासन के निर्देश पर बुधवार से रुद्रप्रयाग में कोषागार में नियमित कामकाज के लिए सिंचाई विभाग के खंडीय लेखाधिकारी, लोनिवि के डिवीजनल एकाउंट आफिसर के अलावा वन विभाग, शिक्षा विभाग, जलसंस्थान, खंड विकास, बीईओ कार्यलय और ग्राम्य विकास विभाग के लेखाकार सहित अन्य विभागों से कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती की गई है। हालांकि दोपहर तक कोषागार में सभी अनुभाग सूने पड़े हुए थे। सीनियर ट्रेजरी आफिसर आनंद राम ने बताया कि व्यवस्था पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दे दी है।
विज्ञापन


श्रीनगर/देवप्रयाग। उपकोषागार कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है। उपकोषाधिकारी रामस्वरूप, सहायक कोषाधिकारी राकेश डोभाल, सहायक लेखाकार हरिदर्शन व सुभाष चंद्र  हड़ताल पर रहे। हड़ताल से 49 विभागों के तीन हजार कर्मचारियों व 2500 पेंशनरों की पेंशन प्रभावित होंगे। वहीं देवप्रयाग कोषागार के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। देवप्रयाग कोषागार में 82 विभागों के 3500 कर्मचारियों का वेतन बनता है। साथ ही 1100 लोगों को पेंशन भी निर्गत की जाती है। देवप्रयाग में हड़ताल पर जाने वाले अशोक कुमार, जगदीश चंद्र, मुकेश चौधरी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed