फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Travelers should bring photo identity card and aadhar card

यात्री फोटो पहचान पत्र व आधार कार्ड साथ लाएं

Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Travelers should bring photo identity card and aadhar card
चारधाम यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे ही यात्री होटल, लॉज में ठहर सकेंगे। प्रशासन और पुलिस ने संचालित सभी होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, हट्स संचालकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा में केदारघाटी में होटल, लॉज, रेस्टारेंट तैयार हो रहे हैं। सभी प्रतिष्ठानों में जून माह तक की बुकिंग मिल चुकी है। ऐसे में प्रशासन व पुलिस ने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम के लिए होटल कारोबारियों को निर्देश दिए हैं। सभी होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, ढाबा व दुकान संचालकों को मूल्य सूची चस्पा करनी होगी। साथ ही अग्निशमन उपकरण, साफ-सफाई के लिए उचित इंतजाम प्राथमिकता से करने होंगे। इसके अलावा फोटो पहचान पत्र व आधार कार्ड के आधार पर ही प्रतिष्ठानों में यात्रियों को ठहराना होगा। इसके लिए सभी संचालकों को अलग से रजिस्टर बनाने को कहा गया है, जिसमें यात्री का फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर और आने व जाने का समय प्रमुखता से अंकित करना होगा। श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा को निर्विघ्न संचालित करने के लिए होटल व लॉज संचालकों के साथ बातचीत कर सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही यात्रियों के प्रवेश को लेकर उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed