{"_id":"56fa82484f1c1b8e1af0097c","slug":"travel-back-to-the-administration-of-any","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 29 Mar 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस वर्ष तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पड़ावों व धाम में जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कवायद जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम की यात्रा को सुविधाओं के लिहाज से और बेहतर बनाया जा रहा है। एक तरफ धाम में जहां 120 कॉटेज का निर्माण कपाट खुलने से पहले पूरा होने की बात प्रशासन कह रहा है, वहीं गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल रास्ते की मरम्मत व रंग-रोगन के लिए अप्रैल प्रथम सप्ताह से कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि बीते वर्ष यात्रा को देखते हुए इस वर्ष तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में
प्रतिदिन पैदल रास्ते से 6 से 8 हजार श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा। धाम में भी पांच हजार यात्री एक रात में ठहर सकेंगे। इसके लिए कॉटेज के लिए पर्याप्त टेंट लगाए जाएंगे। सूचना तंत्र भी मजबूत होगा। रुद्रप्रयाग व देहरादून सचिवालय से केदारनाथ यात्रा का लाइव जायजा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
बढ़ सकती हैं हेली कंपनियां
रुद्रप्रयाग। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष भी गुप्तकाशी, नाला, शेरसी सहित 6 हेलीपैड से प्राइवेट कंपनियों के हेलीकाप्टर सेवा देंगे। बीते वर्ष 13 हेली कंपनियां यात्राकाल में पहुंची थी। इस बार 20 तक पहुंच सकती है।
रास्ते पर होंगी बेहतर सुविधाएं
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच 16 किमी पैदल रास्ते पर पानी, स्वास्थ्य और बिजली की सुविधा बेहतर होगी। पड़ावों व पूरे रास्ते पर डेढ़ से दो किमी की दूरी पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संस्थान भी इस बार रास्ते पर स्वच्छ पानी की आपूर्ति करेगा।