फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Travel arrangements are not any negligence: Governor

यात्रा व्यवस्थाओं में न हो कोई लापरवाही : राज्यपाल

Sun, 24 Apr 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 24 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

राज्यपाल डा. केके पाल ने कहा कि यात्रा में अच्छा संदेश जाए। इसके लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं

विज्ञापन


बरतने के लिए अधिकारियों को सचेत किया और प्राथमिकता के साथ दूर संचार सेवा सहित पैदल मार्ग पर यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सेवाओं को समय पर जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग के अलावा लिनचोली और केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


रविवार को सोनप्रयाग पहुंचे राज्यपाल ने केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन, पुलिस और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रशासन से केदारनाथ में कपाट खुलने से पूर्व तक पैदल मार्ग व पड़ावों पर पेयजल, खाने, रहने सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में पूछा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के बारे में डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि हाईवे के डेंजर जोन पर मशीनें रखने की व्यवस्था की गई है।

विभागीय अधिकारियों व मशीन ऑपरेटर के नंबर भी प्रशासन के पास उपलब्ध हैं। डीएम ने बताया कि पैदल मार्ग और धाम में दूर संचार व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। बैठक में राज्यपाल के सचिव आनंद वर्धन, आईजी संजय गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, ईई प्रवीन कुमार, ईई केएस नेगी, सीडीओ एसएस पांगती आदि मौजूद थे।


सोनप्रयाग में खुलेगा पुलिस थाना
यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में रेगुलर पुलिस थाना की शासन से स्वीकृति मिल गई है। राज्यपाल ने बताया कि 25 अप्रैल को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद थाने में जरूरी स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। विदित हो कि बीते वर्ष यात्राकाल में शासन की ओर से सोनप्रयाग में अस्थायी पुलिस थाना खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed