फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Transfer of sole spokesperson from Adarsh Inter College Guptkashi

आदर्श इंटर कॉलेज गुप्तकाशी से एकमात्र प्रवक्ता का भी ट्रांसफर

Mon, 14 Sep 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Transfer of sole spokesperson from Adarsh Inter College Guptkashi
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में प्रवक्ता के सभी पद रिक्त, सिर्फ 6 सहायक शिक्षक तैनात। - फोटो : RUDRAPRYAG
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गुप्तकाशी से एकमात्र प्रवक्ता का भी अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में यहां इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई भी ठप हो गई है। विद्यालय में सिर्फ छह सहायक शिक्षक हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श इंटर कॉलेज में बीते चार वर्षों से प्रवक्ता संवर्ग में पदों के रिक्त होने का सिलसिला जो शुरू हुआ था, वह सभी 11 पदों के रिक्त होने पर थम गया है। जबकि प्रधानाचार्य का पद दो वर्ष से खाली पड़ा है। वर्तमान में यहां एलटी संवर्ग में सिर्फ छह शिक्षक रह गए हैं। जबकि 400 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षकों के अभाव में कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई भी चौपट हो गई है। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष राय सिंह राणा, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल आदि का कहना है कि अब छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने विभाग से यथाशीघ्र रिक्त पदों की पूर्ति की मांग की है। इधर, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed