{"_id":"61feae8deb76de18295390ef","slug":"training-given-to-288-personnel-of-72-polling-parties-rudrapryag-news-drn403366232","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 पोलिंग पार्टियों के 288 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 पोलिंग पार्टियों के 288 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में मतदान का प्रशिक्षण लेते हुए मतदान कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPRYAG
विधानसभा चुनाव के तहत 72 मतदान केंद्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी सहित 288 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कार्मिकों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर उनके दायित्वों व कर्तव्य बताए गए। मास्टर ट्रेनर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षण लेने वाले मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में कपिल पांडेय, किशन रावत, एसके शर्मा, संजीव कुमार, बीएल पुरोहित आदि मौजूद थे। संवाद
ईवीएम में सीलिंग का कार्य किया
रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराई गई हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए ईवीएम में सीलिंग और प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न की सेटिंग का कार्य किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक डा. जे बालाजी और जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र नेगी, रिटर्निंग अधिकारी अपर्णा ढौंड़ियाल, जितेंद्र वर्मा, ईवीएम नोडल अधिकारी हितेश पाल, सहायक नोडल अधिकारी बीके देवरानी, राजवीर सिंह चौहान, एसपी डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद
माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग। विस चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्वाचन आयोग से नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया गया। प्रेक्षक डा. जे बालाजी ने कहा कि ऑब्जर्वरों को निरीक्षण के बजाया अवलोकन की भूमिका अदा करनी होगी। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक डा. बालाजी ने माइक्रो ऑब्जर्वरों से उनकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल-जवाब करते हुए जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरी मतदान प्रक्रिया का सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया। सीडीओ नरेश कुमार ने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देते हुए मॉक पोल, मतदाता पहचान और माइक्रो ऑब्जर्वर के दायित्वों के बारे में बताया। डीडीओ मनविंदर कौर ने पीपीटी के माध्यम से माइक्रो ऑब्जर्वरों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को कोई समस्या आने पर आरओ से संपर्क करें
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए नगर पालिका और जिला पंचायत सभागार में मतदान कार्मिको को द्वितीय चरण का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कर्मचारी मतदान प्रक्रिया की गाइड लाइन का अध्ययन करें। किसी को कोई समस्या आती है, तो प्रशिक्षण के दौरान की उसका समाधान करा लें। डीएम ने कहा कि कोई समस्या आने पर आरओ और कंट्रोल रूम से संपर्क करें। पीठासीन अधिकारी समय-समय पर अपनी डायरी भरते रहें। इसके साथ ही मतदाता रजिस्टर से मिलान भी करते रहें। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में शनिवार को घनसाली विधानसभा की 195 पोलिंग पार्टियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 780 कार्मिक उपस्थित रहे। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कर्मी शामिल हैं। सभी मतदान कर्मियों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर नोडल अधिकारी कार्मिक सुनील कुमार, आरओ केएन गोस्वामी, नोडल अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद