फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trained women unemployed sent rakhi to education minister

प्रशिक्षित महिला बेरोजगारों ने शिक्षामंत्री को भेजी राखी

Fri, 31 Jul 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Trained women unemployed sent rakhi to education minister
उत्तराखंड द्विवर्षीय डायट डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षित महिला बेरोजगारों ने शिक्षामंत्री अरविंद पांडे को राखी भेजकर रोजगार देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संपन्न होने के आठ माह बाद भी प्रदेश सरकार उन्हें नियुक्ति नहीं दे पाई है। जबकि प्रदेश स्तर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड द्विवर्षीय डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2017-19 में 550 प्रशिक्षितों को दो वर्ष का डीएलएड प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने के आठ माह बाद भी उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति नहीं मिल पाई है। महिला प्रशिक्षित अमिता कप्रवाण, तनूजा, शिखा आदि का कहना है कि शिक्षामंत्री बड़े भाई के तौर पर मानते हुए उन्हें राखी भेजी गई है। साथ ही नियुक्ति के तौर पर उपहार की मांग की है। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, अरविंद नेगी दीक्षा रावत, धर्मेंद्र रावत, शैलेंद्र राणा, अमित मैंदोली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

नई टिहरी/उत्तरकाशी। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएलएड महिला प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को राखी भेजी है। डीएलएड महिला प्रशिक्षितों का कहना है कि रक्षा बंधन पर शिक्षा मंत्री नियुक्ति के मामले में उन्हें निराश नहीं करेंगे। जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर उन्हें रक्षा बंधन का उपहार देंगे। शिक्षा मंत्री को राखी के साथ ही उन्होंने ज्ञापन भी भेजा। कहा कि दो वर्ष का डीएलएड प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में डीएलएड प्रशिक्षित नवीता चौहान, दिव्या भट्ट, प्रमिला पुंडीर शामिल थे। वहीं उत्तरकाशी में भी डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की दीक्षा रावत, वंदना, शशि आदि ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री को राखियां भेजीं। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed