फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Toshi's team defeated Balbhadra Sports Club

तोषी की टीम ने बलभद्र स्पोर्ट्स क्लब को हराया

Fri, 01 Jan 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Toshi's team defeated Balbhadra Sports Club
केदारघाटी के खाट गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जय मां चंडिका स्पोर्ट्स क्लब तोषी ने बलभद्र स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक मैच में 7 रन से पराजित किया। विजेता टीम के विनोद को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

कुर्मांचल एकादश क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन श्रीनारायण स्पोर्ट्स मैदान में टॉस जीतकर जय मां चंडिका स्पोर्ट्स क्लब तोषी ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलभद्र स्पोर्ट्स क्लब की टीम निर्धारित ओवर में 123 रन ही बना पाई और 7 रन से मैच हार गई। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खडिया की उप प्रधान विनीता देवी ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद तिवारी व उपाध्यक्ष लोकेश चंद्र ने बताया कि प्रत्येक मैच से पूर्व नौज्युला मैखंडा के बुजुर्ग व महिला मंगल दलों को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, वंशी प्रसाद, त्रिलोक सिंह खोयाल, शांति सिंह, कमल किशोर, अतुल जमलोकी, अशोक, केएस रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed