{"_id":"58af136c4f1c1b1b4bb23012","slug":"today-will-be-announced-the-date-of-the-opening-door-of-kedarnath-shrine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
- फोटो : file photo
महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को चार कुंतल फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य पुजारी बाबा केदार का महाभिषेक और श्रृंगार करेंगे। विधि-विधान और अन्य अनुष्ठानों के बीच पंचांग गणना के आधार पर प्रात: 10 से 10.15 के बीच कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा, बुरांश आदि फूलों से सजाया गया है। मंदिर में ऊखीमठ महिला मंगल दल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, वेदपाठी व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन