फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today Baba Tungnath will sit in Markteshwar temple

आज मर्कटेश्वर मंदिर में विराजेंगे बाबा तुंगनाथ

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Today Baba Tungnath will sit in Markteshwar temple
चोपता में भक्तों को दर्शन देते हुए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ। - फोटो : RUDRAPRYAG
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपने दूसरे रात्रि प्रवास के लिए भनकुन पहुंच गई है। आज बुधवार को बाबा तुंगनाथ अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भूतनाथ मंदिर में चोपता में पुजारियों ने तुंगनाथ की आरती उतारी। इसके बाद भगवान की चल उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ के लिए प्रस्थान किया। डोली अपराह्न तीन बजे भनकुन पहुंची। मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक होने के कारण चल उत्सव विग्रह डोली समय से पहले रवाना की गई। भनकुन में सायंकालीन पूजा भी नहीं हुई। बुधवार को शुद्घिकरण व यज्ञ के उपरांत तृतीय केदार की पूजा-अर्चना की जाएगी और दोपहर बाद डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान हो जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, बलवीर सिंह नेगी, कैलाश बगवाड़ी, रविंद्र मैठाणी, गीताराम मैठाणी, चंद्रप्रकाश मैठाणी, मुकेश मैठाणी, जयकृष्ण मैठाणी, अतुल मैैठाणी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा भट्ट, जयवीर नेगी, सतीश मैठाणी, देवानंद गैरोला, मगनानंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed