{"_id":"5720bfc74f1c1b6236a9171d","slug":"to-be-taught-in-schools-in-english-medium","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंग्रेजी माध्यम में की जाए स्कूलों में पढ़ाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंग्रेजी माध्यम में की जाए स्कूलों में पढ़ाई’
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 27 Apr 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जूनियर शिक्षक संघ ने जूनियर स्कूलों में विषयवार कम से कम पांच शिक्षक तैनात करने की मांग की है। संघ ने कहा कि विभाग, शिक्षक व अभिभावकों के बीच तालमेल नहीं होने से छात्र संख्या घट रही है।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या चिंता का कारण है। कहा कि जूनियर स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों के नहीं होने से पठन-पाठन सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों को संपादित करने में खासी मुश्किलें हो रही हैं। ऐसे में भी प्रतिवर्ष छात्र संख्या कम हो रही है। वक्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल में विषयवार शिक्षकों की तैनाती की मांग की। इन स्कूलों में पांच शिक्षक, एक लिपिक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक सफाई कर्मी की तैनाती होनी चाहिए।
इसके अलावा जूनियर स्तर पर संगीत, व्यायाम और कंप्यूटर प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएं, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भी बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके। बैठक में दोहरी शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने, परीक्षा प्रणाली लागू करने, पाठ्यक्रम को अंग्रेजी माध्यम करने की मांग भी की गई। इस मौके पर 16-17 मई को होने वाले जिला स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिव सिह पंवार, राकेश असवाल, राजेश्वरी सेमवाल, गिरीश बेंजवाल, जगदीश सजवाण आदि मौजूद थे।