फोर यूके एनसीसी कंपनी पौड़ी गढ़वाल के सहयोग से माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलणी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में जनपद के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग और ऊखीमठ के 60 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
मंगलवार को कैंप के चौथे दिन विद्यालय परिसर में 11-मराठा लाइट इनफैंटरी के मेजर सौरभ तोमर ने एनसीसी कैडेट्स को सेना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शौर्य चक्र कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह ने कैडेट्स को ऊंचे मनोबल के साथ कार्य करने की सलाह दी। कहा कि जो कैडेट्स सेना में कॅरिअर बनाना चाहते हैं, वह आज से ही कठिन परिश्रम में जुट जाए। फोर यूके एनसीसी कंपनी के कर्नल जेके घोष ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में हो रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशिमोहन उनियाल, सुनील बमोला, विक्रम आर्य, प्रकाश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रदाली, कुसुम नेगी, कमला गुसाईं, प्रेम सिंह नेगी, ज्ञानी नेगी, बबली बमोला, रूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।