फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three-month halt of stone and cement work

तीन माह से पत्थर और सीमेंट का काम ठप

Sun, 06 Mar 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,केदारनाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला,केदारनाथ Updated Sun, 06 Mar 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन

तीन माह से जिस तरह से मौसम पुनर्निर्माण में रोड़े डाले  है, उससे दाो महीने में काम पूरा हाोना संभ्‍ाव नहीं लग रहा है। बाबा केदार की ग्रीष्मकालीन यात्रा मई दूसरे सप्ताह से शुरू होनी है। सरकार इस वर्ष धाम में पहले दिन से ही एक रात में पांच हजार यात्रियों के लिए ठहरने सहित अन्य सुविधाओं की बातें कर रही हैं।  

विज्ञापन


केदारनाथ धाम ढाई वर्ष से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहा है। एमआई-26 हेलीपैड पर 120 कॉटेज निर्माण के लिए फ्रेम खड़े किए जा रहे हैं। वहीं मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर स्नानघाट व मंदिर से क्रमश: 4 और 6 सौ मीटर पीछे आरसीसी व रॉक नेट सुरक्षा दीवार बननी है। बिगडैल मौसम से तीन माह से सरिया, सीमेंट व पत्थर का काम नहीं हो रहा है। अधिकांश समय तापमान माइनस में होने से सीमेंट व टाइल्स सेट नहीं हो पा रही हैं। धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए 107 भवन भी बनाए जाने हैं, जो बुनियाद से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों को मई माह तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार पर लगाई जा रही नेट
मौसम की बेरुखी के बीच इन दिनों केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड पर बन रहे कॉटेज के लिए वेल्डिंग से फ्रेम को जोड़ा जा रहा है। 52 कॉटेज के फ्रेम जोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा निम मंदिर के पीछे रॉक नेट वाल पर वेल्डिंग से नेट को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केदारनाथ में पिछले तीन माह से मौसम का मिजाज पहेली बना हुआ है। सीमित बर्फबारी के बावजूद सर्दियों में तापमान कई दिन माइनस में होने से पुनर्निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। - देवेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी निम, केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed