फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three day farmer development fair starts in Rudraprayag

घंघासू में तीन दिवसीय किसान मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू

Sun, 22 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three day farmer development fair starts in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के घंघासू में तीन दिवसीय किसान मेला के शुभारंभ पर लोकगीत प्रस्तुत कर? - फोटो : RUDRAPRYAG
भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार के आह्वान के साथ विकासखंड के पूर्वी बांगर पट्टी के घंघासू में तीन दिवसीय किसान विकास मेले का शुभारंभ हुआ। मेला के पहले दिन जीआईसी घंघासू समेत पूर्वी बांगार के अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जय जय, यमुनोत्री जय जय के साथ मेला शुरू कर यशोदा का नंदलाल, बृज का गोपाला है, ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ की हवा ठंडी, मोहना तेरी मुरली बजी, हे रुडी, मिजाज रुडी, मां भवानी कष्ट हरिणी, राजी रे तू राजी रैया रे... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

रविवार को घंघासू में तीन दिवसीय किसान विकास मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह और विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। क्षेत्र को सड़क, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक चौधरी ने मेला आयोजन के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये, जीआईसी घंघासू में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये समेत स्थानीय काश्तकारों को विधायक निधि से 450 रुपये के हिसाब से 200 हल उपलब्ध कराने की घोषणा की। कहा कि भुनालगांव-बक्सीर-खोड़ मोटर मार्ग का निर्माण गतिमान है। साथ ही मार्ग पर प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। क्षेत्र में संचार सेवा के लिए जीयो कंपनी द्वारा मोबाइल टॉवर लगाने के लिए सर्वे की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विभाग से शासन से वार्ता की जाएगी। वहीं, जिपं अध्यक्ष शाह ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर मेला अधिकारी उप जिलाधिकारी एनएन नगन्याल, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, मेलाध्यक्ष एसएस नेगी, जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, प्रधानाचार्य डीएच नेगी, क्षेपं सदस्य भूपेंद्र भंडारी आलोक नेगी, पूर्व प्रधान उमेद सिंह नेगी, सज्जन सिंह भंडारी समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक स्थित घंघासू में तीन दिवसीय किसान मेला के शुभारंभ पर लोक नृत्य करती छ?

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक स्थित घंघासू में तीन दिवसीय किसान मेला के शुभारंभ पर लोक नृत्य करती छ?- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed