फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Thieves raid in two houses and four shops in one night

एक ही रात में दो घरों और चार दुकानों में चोरों का धावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves raid in two houses and four shops in one night
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो घरों और चार दुकानों में धावा बोल दिया। चोर हजारों की नगदी और सामान समेट कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इनमें से एक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी नरेश पाल 20 अक्तूबर को पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार शाम घर लौटने पर देखा तो खिड़की टूटी थी और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी का लॉक काटकर सोने की चेन, टीका, दो चूड़ियां, दो अंगूठी, दो बिछुआ समेत अन्य समाना चोरी कर लिया। नरेश पाल ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। वहीं, ट्रांजिट कैंप के लोहिया नगर निवासी अश्वनी बागड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मूलरूप से हिसार (हरियाणा) के निवासी हैं। सोमवार को वह नहाने गए थे। इसी बीच दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पर्स समेत 12 हजार रुपये, एक अंगूठी, एक सोने की चेन और मोबाइल गायब था। खिड़की से झांकने पर देखा तो एक चोर और उसका साथी बाइक से भागते दिखे। इस पर उन्होंने स्कूटी से चोरों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, चोरों ने तीन पानी डैम स्थित राहुल इलेक्ट्रानिक्स का ताड़ा तोड़कर 26 हजार रुपये की नगदी और पांच एलईडी टीवी चोरी कर लिया। चोरी गई एलईडी टीवी की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकान स्वामी राहुल कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं, तीन पानी डैम पर स्थित सैनी गारमेंट को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर छह हजार रुपये और करीब 20 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। दुकान स्वामी सूरज पाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में चोरों ने तीन पानी डैम के पास ही चौहान फैशन प्वाइंट को भी निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से एक एलईडी, 12 हजार की नगदी, रेडीमेड कपड़े आदि चोरी कर लिए। इधर, दक्ष रोड स्थित किराना स्टोर में भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। दुकान स्वामी जेपी सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान सेे पांच हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए। दुकान स्वामी जेपी सिंह ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी को झांसा देकर लाखों के जेवरात उड़ाए
गदरपुर। खरीदारी के बहाने ग्राहक बनकर आए दो संदिग्ध लोगों ने सर्राफा कारोबारी को झांसा देकर लाखों के जेवरात उड़ा लिए। कारोबारी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार सुबह 10 बजे थाना गेट से 200 मीटर दूरी पर स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के स्वामी गोपाल वर्मा अपनी दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलने के कुछ समय बाद वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने कान के टॉप्स दिखाने को कहा। टॉप्स देखने के दौरान उन्होंने गोपाल को बातों में उलझा लिया और मौका पाकर जेवरातों से भरे एक डिब्बे को उड़ा लिया। कुछ समय दुकान में रुकने के बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद एक महिला ग्राहक के आने पर गोपाल ने जेवरात के डिब्बे को तलाशा तो वह गायब मिला। चोरी की जानकारी होने पर गोपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसआई मदन बिष्ट ने टीम के साथ मौका मुआयना किया और सर्राफा कारोबारियों के दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले।

लक्ष्मी ज्वैलर्स में हुई घटना से पूर्व सर्राफा बाजार की एक दुकान में भी दो संदिग्ध व्यक्ति खरीदारी करते दिख रहे है। दोनों लोगों का हुलिया लक्ष्मी ज्वैलर्स में पहुंचे संदिग्धों से मिलता जुलता प्रतीत हुआ है। गोपाल ने बताया कि उड़ाए गए जेवरातों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed