फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'There will be a cross fight against the Devasthanam Board'

‘देवस्थानम बोर्ड के विरोध में होगी आरपार की लड़ाई’

Fri, 25 Jun 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
'There will be a cross fight against the Devasthanam Board'
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों का कहना है कि आंदोलन को एक पखवाड़ा हो गया है लेकिन अब तक शासन-प्रशासन ने सुध नहीं ली है। सरकार, बोर्ड के माध्यम से केदारनाथ समेत अन्य धामों की प्राचीन यात्रा व्यवस्था को बदलने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक साल से अधिक समय से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। पूर्व में प्रतिनिधिमंडल सरकार से भी मिल चुका है लेकिन अब तक बोर्ड को भंग करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उचित आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में यात्रा को लेकर भी सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम तक यात्री व्यवस्थाओं का इंतजाम नहीं किया गया है। इस मौके पर उमेश चंद्र पोस्ती, संजय तिवारी, अंकुर शुक्ला, चमन लाल शुक्ला आदि मौजूद थे। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि बोर्ड के विरोध में भावी रणनीति को लेकर चारधाम तीर्थपुरोहित समाज के बैनर तले जल्द बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed