फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Morari Bapu Bharat Swastik Yatra Kedarnath Shankaracharya sanatan mutt legacy no other place like Himalayas

भारत स्वस्तिक यात्रा: मोरारी बापू बोले- शंकराचार्य ने सनातन-मठ परंपराओं को बढ़ाया, हिमालय में भगवान शिव विराजे

Fri, 23 Oct 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 23 Oct 2026 11:35 PM IST
सार

कन्याकुमारी से केदारनाथ तक आई भारत स्वस्तिक यात्रा का पहला चरण संपन्न हो गया है। भारत स्वस्तिक यात्रा के दौरान अलग-अलग शहरों से संदेश दे रहे कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि शंकराचार्य ने सनातन और मठ परंपराओं को बढ़ाने में योगदान दिया है। हिमालय में भगवान शिव विराजते हैं।

विज्ञापन
Morari Bapu Bharat Swastik Yatra Kedarnath Shankaracharya sanatan mutt legacy no other place like Himalayas
मोरारी बापू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कन्याकुमारी से केदारनाथ तक आई भारत स्वस्तिक यात्रा का पहला चरण संपन्न हो गया है। केदारनाथ में संत मोरारी बापू ने रामकथा से बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म और अद्वैत वेदांत दर्शन को पुर्नजीवित करने में ऐतिहासिक कार्य किए है।

विज्ञापन


श्रेष्ठ भारत की उन्नति के लिए भारत स्वस्तिक यात्रा
उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए चार मठों की स्थापना की। उत्तर में ज्योर्तिमठ, दक्षिण में श्रृंगेरी शारदा पीठ, पूर्व में गोवर्धन मठ पुरी और पश्चिम में द्वारका पीठ की स्थापना की। इसके साथ ही देशभर में पैदल यात्रा की। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए श्रेष्ठ भारत की उन्नति के लिए यह भारत स्वस्तिक यात्रा निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने भक्तों को हिमालय और यहां विराजमान भगवान शंकर की महिमा का वर्णन बताया।
विज्ञापन


केदारनाथ में रामकथा, हिमालय की महिमा का वर्णन
मोरारी बापू ने भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ में रामकथा करते हुए हिमालय की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इसके जैसा कोई और स्थान नहीं है जहां स्वयं भगवान शिव विराजते हैं। कथा विराम के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भारत स्वास्तिक यात्रा का पहला चरण पूरा होने के बाद मोरारी बापू एवं अन्य भक्त केदारनाथ से वापस लौट गए। इस मौके पर जगतगुरु सतुवा बाबा, रूपेश व्यास सहित कई साधु-संत एवं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ सबसे पवित्र शिव तीर्थों में से एक
हिमालय में समुद्र तल से लगभग 3,580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ देश के सबसे पवित्र शिव तीर्थों में गिना जाता है। यह मंदिर उस पवित्र भूभाग में स्थित है, जिसे परंपरागत रूप से केदारखंड के नाम से जाना जाता है। इसके निकट ही मंदाकिनी नदी का उद्गम क्षेत्र है। मंदिर की भव्य पत्थर की संरचना, शिवलिंग का विशिष्ट प्राकृतिक स्वरूप और चारों ओर फैला विराट पर्वतीय परिदृश्य इसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख तीर्थों में स्थान देते हैं।

शंकराचार्य को यहीं मिली थी मुक्ति
केदारनाथ का आदि शंकराचार्य से भी गहरा संबंध है। आदि शंकराचार्य दार्शनिक संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म को सुदृढ़ करने और भारत में तीर्थयात्रा और मठ परंपराओं के पुनरुत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मान्यता है कि आदि शंकराचार्य ने केदारनाथ के निकट अपनी अंतिम मुक्ति प्राप्त की थी। मंदिर के पीछे स्थित आदि शंकराचार्य समाधि स्थल इसी परंपरा से जुड़ा है। उनका केदारनाथ से संबंध हिमालय की तीर्थ परंपरा को भारत की व्यापक आध्यात्मिक विरासत से जोड़ता है, जो उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर दक्षिणी प्रायद्वीप तक विस्तृत है।


संतकृपा सनातन संस्थान ने किया यात्रा का आयोजन
संतकृपा सनातन संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी मदन पालीवाल ने कहा कि केदारनाथ भारत की आध्यात्मिक विरासत की असाधारण निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां भगवान शिव की परंपराएं, आदि शंकराचार्य की विरासत और हमारे प्राचीन शास्त्रों का ज्ञान आज भी जनजीवन से गहराई से जुड़े हुए हैं। भारत स्वस्तिक यात्रा का आयोजन संतकृपा सनातन संस्थान ने ही किया है। केदारनाथ में आयोजित रामकथा भारत स्वस्तिक यात्रा के प्रथम चरण का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर को कन्याकुमारी से हुई थी और 23 अक्टूबर 2026 को केदारनाथ में इसका समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed