{"_id":"5efcbac78ebc3e42bd4da0b7","slug":"the-villagers-themselves-will-construct-the-sumadi-virangaon-jakhal-road-rudrapryag-news-drn3487138187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण स्वयं करेंगे सुमाड़ी-विराणगांव-जाखाल मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण स्वयं करेंगे सुमाड़ी-विराणगांव-जाखाल मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली विकासखंड के भरदार पट्टी के सेमा गांव के ग्रामीणों ने दस वर्ष पूर्व स्वीकृत सुमाड़ी-विराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग का निर्माण स्वयं के संसाधनों से एक महीने में शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर सड़क निर्माण करने के बजाय ग्रामीणों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
ग्राम प्रधान शशि नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने एक सुर में स्वयं सड़क निर्माण की हुंकार भरी। कहा कि मार्ग का निर्माण पाटुलीधार से होना था। यहां से जल, जंगल और जमीन का कम से कम नुकसान होता और दूरी भी ढाई किमी रहती। साथ ही बिराणगांव व जाखाल के ग्रामीणों को भी लाभ मिलना था, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी लोनिवि मोटर मार्ग का निर्माण तो दूर सर्वे पूरा नहीं कर पाया है। बल्कि सर्वे के नाम पर ग्रामीणों को आपस में लड़ाया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोनिवि द्वारा एक महीने के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो वे स्वयं ही अपने संसाधनों से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर देंगे। साथ ही ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया। इस मौके पर नव युवक मंगल दल अध्यक्ष संतोष सेमवाल, मनोज कुमार, अजय कुमार, सुधांशु सेमवाल, संतोष सेमवाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो