{"_id":"094b60b7a08855ab5d79e94473a17858","slug":"the-villagers-show-the-effect-of-the-movement-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के आंदोलन का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के आंदोलन का दिखा असर
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग ने त्रियुगीनारायण में सीजनली स्वास्थ्य केंद्र को अब नियमित संचालित करने का निर्णय लिया है। स्थायी नियुक्ति तक यहां रोटेशन के तहत एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड ब्वाय तैनात होगा।
13 फरवरी को त्रियुगीनारायण में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने सीएमओ का घेराव कर चार घंटे तक धरना दिया था।
जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे त्रियुगीनारायण सहित क्षेत्र के आठ गांवों के ग्रामीणों को अब बुखार की दवा के लिए 40 किमी दूर गुप्तकाशी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
स्वास्थ्य विभाग अब यहां सीजनली स्वास्थ्य इकाई को नियमित संचालित करेगा। धर्मानंद पंचपुरी, शंकर प्रसाद तिवारी, राम चंद्र आदि का कहना है कि विभाग की इस व्यवस्था से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिल ही जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग और शासन से त्रियुगीनारायण में स्थायी स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सीएमओ डा. आरपी बडोनी ने बताया कि विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने मौखिक तौर पर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है, लेकिन इस संबंध में लिखित प्रस्ताव मिलने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई संभव है।