{"_id":"6a1c196280df6553970e9c8e","slug":"the-transformer-of-three-villages-is-out-of-order-for-three-days-rudraprayag-news-c-48-1-kpg1001-124131-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तीन गांवों का ट्रासंफार्मर तीन दिन से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तीन गांवों का ट्रासंफार्मर तीन दिन से खराब
Sun, 31 May 2026 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 31 May 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जिलासू तहसील के ऐरास, सेम और कुंवाण गांवों के ग्रामीण रह रहे अंधेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
जिलासू। चमोली जिले के जिलासू तहसील क्षेत्र के ऐरास, सेम और कुंवाण गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब तीन गांवों के 150 परिवार ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं।
ऐरास के प्रधान विजयपाल, ग्रामीण नेहा और पूनम देवी आदि ने कहा कि तीन दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या नहीं सुलझी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने और अन्य डिजिटल कार्यों के लिए आवश्यक ओटीपी भी नहीं आ पा रहे हैं। दूसरी ओर ऊर्जा निगम कर्णप्रयाग के एसडीओ तबरेज आलम ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। एक-दो दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सुचारु कर दी जाएगी।
12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
नारायणबगड़। शनिवार देररात से रुक-रुक कर हो रही बारिश रविवार दोपहर तक जारी रही। ऐसे में शनिवार रात से बाधित हुई पिंडरघाटी की बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हो गई। पिंडरघाटी के थराली, देवाल तथा नारायणबगड़ ब्लॉक के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल रही। यूपीसीएल के अवर अभियंता हेमंत चमोली ने बताया कि सिमली के डिम्मर क्षेत्र में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ जाने से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी। फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवद